रामायण / रामचरितमानस पाठ

रामायण पाठ — भिलाई, दुर्ग, रायपुर एवं छत्तीसगढ़ में

अखंड रामायण, नवाह्न पारायण एवं रामचरितमानस पाठ का परंपरागत विधि से श्रद्धापूर्वक आयोजन।

गोस्वामी तुलसीदास रचित श्री रामचरितमानस का पाठ सनातन परंपरा में अत्यंत पुण्यदायक माना गया है। मारुति मानस मंडल भिलाई की मंडली रामायण पाठ को शुद्ध उच्चारण, दोहा-चौपाई की मधुर लय एवं सामूहिक स्वर के साथ सम्पन्न कराती है।

रामायण पाठ के प्रकार जो हम कराते हैं

  • अखंड रामायण पाठ — 24 घंटे का अखंड सामूहिक पाठ
  • नवाह्न पारायण — नौ दिनों में सम्पूर्ण मानस पाठ
  • सुंदरकांड सहित मानस पाठ — विशेष अवसरों हेतु
  • मासिक / साप्ताहिक मानस सत्संग

आयोजन में सम्मिलित

  • कलश स्थापना, गणेश एवं राम दरबार पूजन
  • सम्पूर्ण पाठ, आरती एवं हवन (आवश्यकता अनुसार)
  • भोग एवं प्रसाद वितरण में सहयोग
  • पूजन सामग्री की पूर्व सूची एवं मार्गदर्शन

किन अवसरों पर

गृह प्रवेश, वर्षी / श्राद्ध, विवाह, संतान जन्म, व्यवसाय शुभारंभ, नववर्ष संकल्प एवं किसी भी विशेष मनौती पर रामायण पाठ कराया जाता है।

अखंड रामायण में कितना समय लगता है?
अखंड रामायण सामान्यतः 24 घंटे का होता है, जिसमें मंडली बारी-बारी से निरंतर पाठ करती है। नवाह्न पारायण नौ दिनों में सम्पन्न होता है।
क्या हवन भी सम्मिलित है?
आपकी आवश्यकता अनुसार पाठ के समापन पर हवन एवं पूर्णाहुति की व्यवस्था की जा सकती है।
बुकिंग कितने दिन पहले करें?
अखंड रामायण एवं नवाह्न पारायण हेतु कृपया कम से कम 10–15 दिन पूर्व संपर्क करें।

रामायण पाठ बुकिंग